किसानों ने किया उपमुख्यमंत्री सोनी की कोठी का घेराव, लगाया पक्का मोर्चा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Oct, 2021 04:44 PM

farmers gheraoed deputy chief minister soni s kothi put up a firm front

धान की फसल की खरीद में देरी होने की वजह से आज किसान मोर्चा बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन कर रही है। एक त

अमृतसर (सुमित) : धान की फसल की खरीद में देरी होने की वजह से आज किसान मोर्चा बड़े स्तर पर रोष प्रदर्शन कर रही है। एक तरफ जहां पर आज किसानों ने पूरे पंजाब के कांग्रेसी विधायकों के कोठियों का घेराव किया है वहीं साथ ही अमृतसर में पंजाब के उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की कोठी का भी घेराव किया गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने प्रदर्शन करते हुए वहीं पर पक्का मोर्चा लगा दिया। मीडिया के साथ बात करते हुए किसानों ने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार के बीच चल रही कलह की वजह से धान की फसल खरीद में देरी हो रही है।  

उन्होंने कहा कि जो दूसरे राज्यों से धान की फसल आती है, उसके सबसे बड़े खरीददार उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी है। इसी वजह से हम उनके घर के बाहर आज धरना दे रहे हैं। वे आगे कहते है जब तक उनकी फसल की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो जाती, उनका धरना इसी तरह जारी रहेगा।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!