Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2024 04:48 PM
![employee arrested for taking bribe](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_2image_16_06_218440855vigilance-ll.jpg)
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने नगर निगम कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत लेने वाले व्यक्ति को काबू किया है।
लुधियाना (राज) : राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने नगर निगम कर्मचारियों के नाम पर रिश्वत लेने वाले व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान अमरदीप सिंह बांगड़ निवासी अमरपुरा लुधियाना के रूप में हुई है जोकि जगजीत नगर में अपना दफ्तर चलाता है।
बताया जा रहा है कि अमरदीप सिंह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को प्रीत नगर शिमलापुरी, लुधियाना के निवासी नरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें: किसानों के दिल्ली कूच के बीच बिगड़ा माहौल, युवक की मौ/त
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने नगर निगम लुधियाना से एन.ओ.सी. जारी करवाने के बदले उससे 30,000 रुपए की रिश्वत ली थी। इस शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल ने साल 2022 में मकान खरीदा था और उसे उक्त मकान को आगे बेचने के लिए एनओसी की जरूरत थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि अमरदीप सिंह बांगड़ ने दावा किया था कि वह गिल गांव के पटवारखाने (राजस्व दफ्तर) में काम करता है और वह 30,000 रुपए की रिश्वत देकर जल्द एनओसी जारी करवा सकता है क्योंकि वह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों/कर्मचारियों को जानता है।
यह भी पढ़ें: Farmer Protest: शंभू बार्डर पर दिल्ली की तरफ बढ़ रहें किसानों ने किया ये फैसला
शिकायतकर्ता ने 30,000 रुपए अमरदीप सिंह बांगड़ को अपने दोस्त ओम प्रकाश की मौजूदगी में उसके दफ्तर में दे दिए। एनओसी जारी करवाने में असफल रहने पर आरोपी अमरदीप सिंह बांगड़ ने शिकायतकर्ता को 40,000 रुपए का चैक दिया और 40,000 रुपए निकलवाने के बाद उसको 10,000 रुपए वापस करने के लिए कहा। परन्तु दस्तखत मेल न होने के कारण यह चैक पास नहीं हो सका। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अमरदीप सिंह बांगड़ के खिलाफ लगाए गए दोष सही पाए गए। इस संबंधी अमरदीप सिंह बांगड़ के खिलाफ थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7-ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here