Punjab बार्डर पार से नहीं थम रही नशा तस्करी, 7.5 करोड़ रुपए की हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Aug, 2026 11:09 PM

drug smuggling continues unabated at the punjab border

सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो हैरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना कच्चा पक्का में मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

तरनतारन (रमन) : सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से डेढ़ किलो हैरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना कच्चा पक्का में मामला दर्ज कर अदालत से रिमांड हासिल करने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एस.एस.पी. सुरिंदर लांबा ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गांव मनियाला जय सिंह के नजदीक गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हाथ में बैग लिए एक युवक खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर युवक को रोककर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान बलवंत सिंह उर्फ फुम्मण सिंह पुत्र मुख्तार सिंह निवासी पहूविंड, जिला तरनतारन के रूप में बताई। मौके पर डी.एस.पी. अतुल सोनी की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर 1 किलो 500 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।

एस.एस.पी. लांबा ने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी हैरोइन की यह खेप कहां से और किस माध्यम से लेकर आया था तथा इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!