Police Action : डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर मांगी 10 लाख की फिरौती, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Aug, 2026 07:23 PM

police action rs 10 lakh ransom demanded from doctor at gunpoint

थाना मजीठा रोड पुलिस ने एक डॉक्टर को पिस्तौल की नोक पर धमकाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को वारदात के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 वषीर्य सुखबीर सिंह निवासी भवानी नगर मजीठा रोड...

अमृतसर  (जशन) : थाना मजीठा रोड पुलिस ने एक डॉक्टर को पिस्तौल की नोक पर धमकाकर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को वारदात के महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 51 वषीर्य सुखबीर सिंह निवासी भवानी नगर मजीठा रोड अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इससे पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के सिर पर काफी कर्ज था और वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसी कारण उसने डॉक्टर को धमकाकर फिरौती वसूलने का रास्ता अपनाया। आरोपी मजीठा रोड क्षेत्र में कुलचे की दुकान चलाता था।

पुलिस को डाक्टर ने बताया था कि 8 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे डॉक्टर अपने क्लीनिक में मौजूद थे। इसी दौरान काले रंग का हेलमेट पहने एक व्यक्ति क्लीनिक में दाखिल हुआ। उसने पिस्तौल निकालकर डॉक्टर की ओर तान दी और धमकाते हुए कहा कि सोमवार तक 10 लाख रुपये तैयार रखे जाएं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिस्तौल सहित मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच करते हुए तकनीकी एवं अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी सुखबीर सिंह को थाना मजीठा रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया पिस्तौल, जिंदा कारतूस, स्कूटर और हेलमेट बरामद किया गया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात के पीछे कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!