पंजाब पुलिस पर नशा तस्करों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, हेड कांस्टेबल और एक लड़की घायल
Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2026 11:30 AM

तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुरा में देर रात पुलिस और नशा तस्करों के बीच एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की खबर है।
तरनतारन (रमन): तरनतारन के मोहल्ला मुरादपुरा में देर रात पुलिस और नशा तस्करों के बीच एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की खबर है। इस एनकाउंटर के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल और एक 3 साल की बच्ची गोली लगने से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक थाना सिटी तरनतारन की पुलिस टीम मुरादपुरा में ड्रग तस्करों को पकड़ने गई थी। इस दौरान तस्करों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। फायरिंग के दौरान थाना सिटी मुखी का गनमैन हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह गोली लगने से घायल हो गया। इसके साथ ही एक गोली तीन साल की बच्ची पूजा की बाजू के आर-पार हो गई।
दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नशा तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

पंजाब बंद के दौरान अमृतसर में बड़ा हादसा, ड्यूटी पर पुलिस कर्मी की मौ/त

Punjab : नशे की ओवरडोज से हुई मौत, दोस्त ने शव को चादर में लपेट फैंका, गिरफ्तार

सीमा पार ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 20 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

कनाडा में अमृतसर की युवती की गोली मारकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पंजाब के स्कूलों के लिए बड़ी खबर, आज आखिरी मौका

पंजाब में 50 के करीब गावों के लिए खड़ी हुई मुसीबत, बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप

पंजाब से सनसनीखेज खबर, बिजली कटों से गुस्साए लोगों ने SDO पर किया हमला

पंजाब के 19 जिले DARK ZONE में, पढ़ें हैरान कर देने वाली खबर

अमृतसर में पंजाब बंद का दिखा असर, AAP नेताओं के फाड़े पोस्टर

पंजाब में खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल! सैलरी में बड़ा इजाफा