Edited By Kamini,Updated: 23 Jul, 2026 06:09 PM

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
अमृतसर : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अंतरराज्यीय नशा तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 6 किलो 582 ग्राम हेरोइन और 9.90 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है।
जानकारी के मुताबिक कब्जे में ली गई हेरोइन की कीमत अंतरराज्यीय बाजार में करीब 40 करोड़ रुपए है। यह जानकारी पंजाब के DGP गौरव यादव ने ट्विटर पर शेयर की है। DGP ने कहा कि अमृतसर के अजनाला थाना क्षेत्र और ब्यास थाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत उक्त थानों में अलग-अलग FIR दर्ज की हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाने, इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने और पूरी सप्लाई चेन को खत्म करने के लिए जांच चल रही है। पुलिस द्वारा पता चलाया जा रहा है कि पूरा नेटवर्क किन-किन राज्यों या क्षेत्रों तक फैला है। इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here