भारत-पाकिस्तान सीमा पर करोड़ों की हेरोइन बरामद, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

Edited By VANSH Sharma,Updated: 05 Aug, 2026 08:03 PM

heroin worth crores seized at the india pakistan border

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

अमृतसर: अमृतसर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीएसएफ के अमृतसर सेक्टर की टीम ने अटारी बॉर्डर से सटे सीमावर्ती गांव मुहावा के इलाके में कार्रवाई करते हुए करीब 28 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की है। इस बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, बॉर्डर फेंसिंग से करीब 10 मीटर आगे एक संदिग्ध पैकेट पड़ा मिला। जब बीएसएफ की टीम ने उसकी जांच की तो उसके अंदर 10 छोटे-छोटे पैकेटों में हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस खेप को किसी बड़े ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था।

PunjabKesari

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले भी अजनाला क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों ने ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 7 किलो हीरोइन, एक बड़ा ड्रोन और एक पिस्टल बरामद की थी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से ड्रोन के जरिए की जा रही तस्करी के नेटवर्क की हर पहलू से जांच कर रही हैं।

फिलहाल बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जबकि सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप का रिसीवर कौन था और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क से किन लोगों के तार जुड़े हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!