जिला देहाती पुलिस मुस्तेद, नाजायज कब्जे छुड़वाने व नशों की चेन तोड़ने के लिए कर रही यह काम

Edited By Urmila,Updated: 27 May, 2022 10:24 AM

district rural police is ready doing this work

पंजाब सरकार की तरफ से गांवों-शहरों और कस्बों में लोगों की तरफ से किए नाजायज कब्जों को छुड़वाने और जिलो में नशों की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस जिला अमृतसर देहाती ...

बाबा बकाला साहिब (राकेश): पंजाब सरकार की तरफ से गांवों-शहरों और कस्बों में लोगों की तरफ से किए नाजायज कब्जों को छुड़वाने और जिलो में नशों की चेन को तोड़ने के लिए पुलिस जिला अमृतसर देहाती पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इस दौरान देहाती पुलिस के एस.एस.पी. के निर्देशों के अंतर्गत डी.एस.पी. बाबा बकाला हरकृष्ण सिंह के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस दस्ता तैनात किया गया।

इसका नेतृत्व ट्रैफिक विंग के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह कर रहे हैं, की तरफ से कस्बा बाबा बकाला साहिब, रईया, ब्यास और मेहता चौक आदि में दुकानदारों और रेहड़ी-छोटी दुकान वालों की तरफ से किए नाजायज कब्जे छुड़वाए गए। खासकर ऐतिहासिक कस्बा बाबा बकाला साहिब के गुरुद्वारा साहिब चौक में विशेष नाकाबंदी करके 2 दर्जन से और ज्यादा अन-अधिकारित पार्किंग करने वाले वाहनों के चालान काटे और दूसरे वाहन चालकों और दुकानदारों को चेतावनी भी दी गई।

इसके अलावा नशों की चेन को तोड़ने के लिए संपर्क सड़कों पर नाकाबन्दी की गई और गश्त को तेज किया गया। इस मौके गठित की टीम में हरदीप सिंह, जसपाल सिंह, जोबन सिंह, मनजीत सिंह, अकबीर सिंह, सुरिन्दरपाल सिंह आदि सहायक सब -इंस्पेक्टर मौजूद थे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!