पंजाब में रेप पर फांसी की पहली सजा, 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद की थी हत्या(Video)

Edited By Vatika,Updated: 25 Jul, 2018 06:25 PM

मानसा के गांव आलमपुर मंदरा में एक 6 साल की बच्ची का उसके रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया था। बाद में उससे रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने इस संबंध में आरोपी काला राम को आज फांसी की सजा सुनार्इ। यह मामला पुलिस  ने 13 मई 2016 को केस दर्ज किया...

मानसा (अरमजीत सिंह): मानसा के गांव आलमपुर मंदरा में एक 6 साल की बच्ची का उसके रिश्तेदार ने अपहरण कर लिया था। बाद में उससे रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। अदालत ने इस संबंध में आरोपी काला राम को आज फांसी की सजा सुनार्इ। यह मामला पुलिस  ने 13 मई 2016 को केस दर्ज किया था।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार गांव आलमपुर मंदरा में एक विवाह समारोह में हरियाणा के गांव रूपांवाली से आए और रिश्ते में मामा लगते काला राम रात के समय 6 साल की नाबालिग बच्ची को बहला-फुसला कर घर से ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर बच्ची से बलात्कार किया फिर उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। थाना बोहा पुलिस ने नाबालिग बच्ची के पिता के बयान पर मामला दर्ज करके काला राम को गिरफ्तार किया।

PunjabKesariमामला अदालत में आने पर पीड़िता के वकील जसवंत सिंह ग्रेवाल की तरफ से पेश की दलीलों के साथ सहमत होते सैशन जज जसपालवरमा की अदालत ने काला राम को बलात्कार और हत्या का आरोपी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई है। बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने पिछले दिनों छोटी बच्चियों के साथ रेप व हत्या करने  वाले आरोपियों को फांसी की सजा देने संबंधी एक प्रस्ताव पंजाब कैबिनेट में पास किया था। केंद्र सरकार ने भी 12 साल से कम उम्र  की बच्चियों से रेप व हत्या करने पर सख्त सजा देने का प्रस्ताव पारित किया, जिसमें फांसी का प्रावधानदिया गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!