लुधियाना में सरेआम युवक पर जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद
Edited By Kalash,Updated: 27 Jul, 2024 11:02 AM

लुधियाना में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है।
लुधियाना : लुधियाना में सरेआम युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां न्यू हरगोबिंद नगर में गली ये गुजर रहे एक्टिवा सवार पर युवकों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर उसे नीचे गिरा दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी एक्टिवा की भी तोड़फोड़ की और उसका फोन भी छीन लिया। पीड़ित ने भाग कर दुकान में घुस अपनी जान बचाई। यह घटना इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. में कैद हो गई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाका निवासी ने कहा कि न्यू हरगोबिंद नगर में हमलावरों ने एक्टिवा पर जा रहे युवक को घेर लिया। वह उसका पीछा करते आ रहे थे। उनका कहना है कि मोहल्ले में लूटपाट की वारदातें भी पिछले कई दिनों से हो रही है, वहीं अब युवक पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इन घटनाओं से इलाके के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
Related Story

Ludhiana में दिनदहाड़े गुंडागर्दी, घर पर बरसाए ईंट-पत्थर, दातर-तलवार से गेट पर हमला, CCTV में कैद...

लुधियाना में जानलेवा गड्ढे ने ली एक और जान, एक्टिवा सवार की दर्दनाक मौ+त

लुधियाना में बीच सड़क युवकों से लूट, पहले बाइक की चाबी निकाली फिर हथियारों से बोला हमला

बच्चे संग शॉपिंग कर लौट रही महिला से दिनदहाड़े लूट CCTV में कैद वारदात

नया ट्रांसफार्मर लगवाने पर खूनी झड़प, पंचायत के पंच व उसके भाई पर जानलेवा हमला

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी, थाने में शिकायत दर्ज करवाकर लौट रहे बाप-बेटे को घेरकर पीटा

लुधियाना में पुरानी रंजिश का खौफनाक रूप! घर पर हमला कर की हवाई फायरिंग, इलाके में दहशत

Ludhiana में महिला कारोबारी से सरेराह लूट, बाइक सवार नकाबपोशों की करतूत CCTV में कैद

ओ तेरी! क्रेटा में आए चोरों ने 4 मिनट 30 सेकंड में उड़ाई Swift, CCTV में कैद हुई वारदात

अमेरिकन बुली कुत्ते का छात्र पर जानलेवा हमला, जांघ जबड़े में दबोचकर नीचे पटका, बुजुर्ग ने डंडे...