नशा तस्कर के संपर्क में आने से एक पुलिस कर्मचारी निकला कोरोना पॉजीटिव

Edited By Mohit,Updated: 06 Jun, 2020 06:31 PM

coronavirus positive case

नशा तस्कर जुलफी गोर अली के सपंर्क में आने वाला एक पुलिस कर्मचारी करोना पॉजीटिव पाया गया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): नशा तस्कर जुलफी गोर अली के सपंर्क में आने वाला एक पुलिस कर्मचारी करोना पॉजीटिव पाया गया है। महलकलां के पुलिस कर्मचारी सुखबीर सिंह की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। 

वर्णनीय है कि पुलिस ने नशा तस्कर जुलफी गौर अली को नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया था। जुलफी गौर अली कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद एस.एस.पी. संदीप गोयल, एस.पी.डी. सुखदेव सिंह विर्क, कुछ जज साहिबानों को भी एकांतवास में रखा गया था। एस.एस.पी. संदीप गोयल सहित उच्च अधिकारियों की रिपोर्ट तो नैगेटिव आ गई है। परंतु एक पुलिस कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर पुलिस विभाग में फिर से हड़कंप मच गया है।

जानकारी देते सिविल अस्पताल के एस.एम.ओ. डा.जोती कौशल ने बताया कि इस मामले में 74 व्यक्तियों को एकांतवास किया गया था। जज साहिबानों ,जिनको एकांतवास में रखा गया था के सैंपल लेने अभी बाकी है। अबतक 3290 सैंपल जिला बरनाला में लिए गए है। जिनमें से 3144 व्यक्तियों की रिपोर्ट नैगेटिव आई है। 120 के परिणाम आने बाकी है। 26 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जिसमें से एक महिला की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!