फिरोजपुर में कोरोना से 2 की मौत, इतने Positive आए सामने

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 May, 2021 08:10 PM

corona in ferozepur 2 deaths 56 cases

जिला फिरोजपुर के लिए कोरोना को लेकर आज का दिन कुछ राहत भरा रहा। आज जिले में 138 कोरोना संक्रमित ठीक.........

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर के लिए कोरोना को लेकर आज का दिन कुछ राहत भरा रहा। आज जिले में 138 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं, मगर 2 की इस वायरस से मौत हो गई। आज हुई इन मौतों से मरने वालों का आंकड़ा 237 तक पहुंच गया है।

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 56 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आज मरने वालों में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ब्लॉक  फिरोजशाह का और दूसरी 55 वर्षीय महिला ब्लॉक ममदोट की रहने वाली थी। इस समय जिले में 1096 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक फिरोजपुर में कुल 8169 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिनमें से 6846 ठीक हो चुके हैं। 

आज जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें से कई फिरोजपुर छावनी के अलग-अलग एरिया, अड्डा लाल कुर्ती, झोक रोड ,रामबाग रोड, कैंट के बाजार नंबर 1 ,और बाजार नंबर 3 तथा शहर के एरिया सर्कुलर रोड, पोस्ट ऑफिस वाली गली, टाहली मोहल्ला, वीर नगर, बस्ती बोरियों वाली, नवां किला, गुरुहरसहाय, जीरा, तलवंडी भाई आदि के रहने वाले हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!