Corona मुक्त हुआ जालंधर, आज एक भी केस नहीं आया पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 29 Mar, 2022 04:54 PM

corona freed jalandhar not a single case came positive today

जिला जालंधर में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को जिले में किसी भी रोगी की रिपोर्ट ............

जालंधर (रत्ता): जिला जालंधर में कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को जिले में किसी भी रोगी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। 

बता दें कि सोमवार को जिले में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव थी। वहीं पिछले कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। इतना ही नहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा था लेकिन अब कोरोना के केस कम होने लगे हैं और मरने वालों की संख्या में भी इजाफा देखने को नहीं मिल रहा। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क पहन कर रखें और कोरोना गाइडलाइंस की पालना करते रहें ताकि फिर से यह महामारी फैल न सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!