6 महीने के बच्चे और कुवैत से लौटे व्यक्ति सहित कोरोना के 11 नए केस मिले

Edited By Tania pathak,Updated: 07 Jun, 2020 10:54 PM

corona explosion again in jalandhar 10 new cases reached 298

कोरोना वायरस की लपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

जालंधर (रत्ता): कोरोना वायरस की लपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। रविवार को भी 11 नए रोगी मिलने से जिले में पॉजिटिव रोगियों की संख्या 300 हो गई है।

सिविल सर्जन दफ्तर के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ टी पी सिंह ने बताया कि रविवार को जिन 11 रोगियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है उनमें एक मात्र 6 महीने का बच्चा तथा 6 साल की बच्ची भी शामिल है जबकि एक व्यक्ति गोराया के पास पड़ते गांव विर्क का रहने वाला है जो कि पिछले दिनों कुवैत से वापस आया था और क्वॉरेंटाइन होम में रह रहा है।

उन्होंने बताया कि विभाग को लुधियाना से सूचना मिली है कि स्थानीय दिलबाग नगर एक्सटेंशन की67 वर्षीय महिला डीएमसी अस्पताल लुधियाना में उपचाराधीन है और उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!