सनी देओल बॉर्डर के पार ही उखाड़ सकते हैं हैंडपंप, सांसद पर भड़के CM मान

Edited By Urmila,Updated: 26 Feb, 2024 08:51 AM

cm reached government businessmen meeting mann targets sunny deol

सी.एम. मान आज पंजाब के जिला पठानकोट में सरकार-व्यापारी मिलनी में पहुंचे। उन्होंने मिलनी में व्यापारियों के साथ संवाद किए।

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज पंजाब के जिला पठानकोट में सरकार-व्यापारी मिलनी में पहुंचे। उन्होंने मिलनी में व्यापारियों के साथ संवाद किए। उन्होंने कहा कि अब सरकार गांव व कस्बों से चल रही है पहले चंडीगढ़ से चलती थी। पहले चंडीगढ़ जाने के लिए 6 से 7 हजार रुपए चाहिए होते थे लेकिन उन्होंने अब सभी टोल प्लाजा बंद करवा दिए हैं। सी.एम. मान ने कहा कि अभी उनकी आंख नेशनल हाईवे वाले टोल प्लाजों पर है। 

यह भी पढ़ें: पंजाब में बिना लोको पायलट पटरी पर दौड़ी ट्रेन, मचा हड़कंप

सी.एम. मान ने कहा कि वह यहां कोई राजनीतिक रैली करने नहीं आए हैं। वह किसी को शक्ति प्रदर्शन करके किसी को नीचा दिखाने नहीं आया। उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब लोगों की समस्याओं को सुनना है। अगर वोट मांगने के लिए घर-घर जा सकते हैं तो लोगों की समस्याएं सुनने के लिए क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि चंद्रयान श्री हरिकोटा से कंट्रोल हो सकता है तो पठानकोट के व्यापारियों का चंडीगढ़ आए बिना काम क्यों नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि ई गर्वेंस सरकार है, सारा कुछ नेट पर है। 

यह भी पढ़ें:  जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंडा गैंग के अंतरराज्यीय नेटवर्क का किया पर्दाफाश

उन्होंने कहा कि व्यापारियों का काम आसान कर दिया है। स्टांप पेपर के रंग बदल दिए हैं। व्यापारियों ने पंजाब में फैक्टरी लगानी हो तो उसका हरे रंग का स्टांप होगा जिसमें सी.एल.यू., फारेस्ट क्लीयरेंस फीस, पॉल्यूशन फीस, फायर क्लीयरेंस फीस होगी। हाउसिंग के लिए रेड रंग का स्टांप पेपर और कृषि के लिए येलो रंग का स्टांप पेपर निर्धारित किया है। व्यापारियों को कहा कि हरे रंग का स्टांप खरीदें, 16वें दिन रजिस्ट्री करवाएं और 17वें दिन भूमि पूजन करें। सी.एम. मान ने पठानकोट से दिल्ली के लिए फ्लाइटें चलाने का आश्वासन दिया। सी.एम. मान ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि  इंडस्ट्री को बूस्ट करने के लिए पठानकोट बार्डर का इलाका होने के नाते एक स्पैशल पैकेज दे सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:  जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट को लेकर यात्रियों के लिए खुशखबरी

मुख्यमंत्री मान ने व्यापारियों से संवाद करते हुए भाजपा नेता व पठानकोट के एम.पी. सनी देयोल पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह बार्डर के पार ही नलका उखाड़ सकते हैं यहां तो कभी नलका लगाया ही नहीं। उन्होंने सनी देयोल से कहा कि राजनीति 9 से 5 बड़े की ड्यूटी नहीं है। राजनीति 24 घंटे की ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि अब अढ़ाई किलो का हाथ एक किलो का रह गया है। सनी देयोल को तो धारकला का भी पता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सनी देयोल ने क्षेत्र में क्या आना था वह तो कभी संसद में भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि एम.पी. लोगों के बीच ब्रिज होता है। 

यह भी पढ़ें:   विजिलेंस सेल ने AAP नेता को जारी किया नोटिस, इतने दिनों में मांगा जवाब

व्यापारियों को संबोधित करते कहा कि आप में से भी तो एम.पी. बन सकता है।  अपने में से एम.पी. चुने और वोट देकर  जिताएं। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि व्यापारी पक्ष को चोर कर के जाना जाता है लेकिन मैं आपको अन्नदाता समझता हूं, बहुत से घरों के चूल्हे आप के कारण चलते है। उन्होंने कहा कि व्यापारी का काम है बिजनेस को बढ़ाना। बिजनेस बढ़ाकर लोगों को काम पर लगाना। उन्होंने कहा कि बहुत सारी कमियां है, 75 साल पुराने पंगे हैं धीरे-धीरे ठीक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है जिसे मर्जी वोट डालो, मैं नहीं चाहता मुझे वोट डालो लेकिन सच्ची नीयत वाले को वोट डालो। व्यापारियों को कहा कि आप उनके पास 2 यूनिट की परमिशन लेने आए तो वह आपको 3 यूनिट की परमिशन देंगे लेकिन व्यापारी पंजाब के युवक-युवतियों को काम दें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!