Edited By Urmila,Updated: 17 Jul, 2022 01:55 PM

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी शादी के बाद पहली बार पवित्र बेईं की कार सेवा की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सुल्तानपुर लोधी पहुंचे।
सुल्तानपुर लोधी: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी शादी के बाद पहली बार पवित्र बेईं की कार सेवा की 22वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। इस बीच भगवंत मान जहां काली बेईं का दौरा किया और वहीं उन्होंने पवित्र बेईं का जल भी पिया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस पवित्र बेईं का पानी पीने से उन्हें बहुत स्कून मिला है।
उन्होंने विभिन्न उदाहरणें देते हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की बात कही और कहा कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के गंभीर परिणाम होंगे। इसके साथ ही भगवंत मान ने पर्यावरण प्रेमी और राज्य सभा सदस्य संत सीचेवाल से कहा कि वह पर्यावरण से जुड़े कार्यों के लिए हमेशा उनके साथ खड़े हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here