CM चन्नी ने सदन में व्हाइट पेपर पेश करते हुए कही ये बातें

Edited By Sunita sarangal,Updated: 11 Nov, 2021 07:30 PM

cm channi said these things while presenting the white paper in the house

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधन करते हुए कहा कि एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस बार 500 नहीं केवल 13 मुद्दे ही होगें। सदन में बिजली समझोते पर व्हाइट पेपर पेश करते हुए उन्होने कहा कि पी.पी.पी के मुद्दे पर जो वाजिब होगा व करेंगे। बिजली...

चंडीगढ़  : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा सैशन के दौरान कहा है कि एक बार फिर 2022 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार 500 नहीं केवल 13 मुद्दे ही होगें। सदन में बिजली समझोते पर व्हाइट पेपर पेश करते हुए उन्होने कहा कि पी.पी.पी के मुद्दे पर जो वाजिब होगा व करेंगे। चन्नी ने कहा कि बिजली के कम हुए दामों से राज्य के लोगों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि 36 हजार कर्मचारियों को पक्के करने का बिल जल्द ही आ रहा है। चन्नी ने कहा कि राज्य में रेत माफिया अब खत्म होगा। लोगों को सस्ते दामों पर रेत उपलब्ध होगी। अकाली सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अकाली सरकार ने पंजाब के साथ धोखा किया है।

इस मौके मुख्यमंत्री चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि क्या आपको 50 दिन रास नहीं आ रहे। चन्नी ने अपने बयानों में कहा कि पंजाब में दिल्ली से पेट्रोल सस्ता है। पेट्रोल के दाम दिल्ली में 100 रुपए से भी ऊपर है व पंजाब में 95 रुपए है। गौरतलब है कि आज पंजाब विधानसभा सैशन के दौरान कई अहम मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं। पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान चन्नी सरकार ने बिजली समझौतों को लेकर व्हाइट पेपर पेश किया। इसके इलावा सदन में साल 2013 का कांट्रेक्ट फार्मिंग एक्ट भी रद्द किया गया है। इसकी जगह पर पंजाब एग्रीकल्चर मार्केट संशोधन बिल-2021 को पास किया गया है। आपको बता कि इससे पहले बी.एस.एफ. के बढ़े अधिकार क्षेत्र बारे में नोटिफिकेशन के खिलाफ सदन में प्रस्ताव पास किया गया था। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!