सी.एम. भगवंत मान ने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर से की मुलाकात, इस विषय पर हो सकती है चर्चा

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Mar, 2022 07:52 PM

cm bhagwant mann meets haryana chief minister khattar

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हरियाणा राज भवन में ‘होली मिलन समारोह’ में शिरकत की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगवंत मान का स्वागत किया और भगवंत मान द्वारा भी हरियाणा के राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया गया।

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को हरियाणा राज भवन में ‘होली मिलन समारोह’ में शिरकत की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भगवंत मान का स्वागत किया और भगवंत मान द्वारा भी हरियाणा के राज्यपाल को गुलदस्ता भेंट किया गया। इसी दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी इस अवसर पर भगवंत मान को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित भी मौजूद रहे। इन सभी आदरणियों ने होली का जश्न मनाने के लिए एक-दूसरे पर गुलाब के फूलों की वर्षा की और गुलाल लगाया। 

वहीं बताया जा रहा है कि इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भगवंत मान के सामने एस.वाई.एल. के मुद्दे को भी उठाया है। खट्टर ने कहा है कि अब दिल्ली और पंजाब में 'आप' की सरकार है और इस दौरान एस.वाई.एल. के मुद्दे पर अच्छा विचार किया जा सकता है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!