फिरोजपुर का थाना बना जंग का मैदान, व्यक्ति की पिटाई कर बनाई वीडियो

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2020 04:36 PM

clash in police station

फिरोजपुर का थाना उस समय जंग का मैदान बन गया जब यहां सत्कार कमेटी के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई की गई।

फिरोजपुरः फिरोजपुर का थाना उस समय जंग का मैदान बन गया जब यहां सत्कार कमेटी के सदस्यों द्वारा एक व्यक्ति की सरेआम पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफ़ी वायरल हो रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार फ़िरोज़पुर में सत्कार कमेटी के सदस्यों ने एक व्यक्ति की तरफ से सिख पंथ के शहीदों के ख़िलाफ़ गलत शब्दावली बोलने पर गुस्से में आए सिख संगठनों द्वारा  उसके घर में बेरहमी से उसकी पिटाई की, फिर थाने में ले जाकर उसकी मारपीट की।

PunjabKesari

सिख संगठनों के सत्कार कमेटी के नेता लखवीर सिंह महालम ने बताया कि फ़िरोज़पुर का रहने वाला उक्त व्यक्ति शहीद भाई मनी सिंह और बाबा दीप सिंह और सिख पंथ के ख़िलाफ़ गलत शब्दावली का प्रयोग करता था। इसकी शिकायत पुलिस को भी दी गई थी लेकिन वह लगातार सिख पंथ के ख़िलाफ़ गलत भाषा बोल रहा था और अब उसकी पिटाई करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!