Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2022 12:40 PM

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र दौरान उस समय पर हंगामा हो गया है
चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र दौरान उस समय पर हंगामा हो गया है, जब चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर कांग्रेसी विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चंडीगढ़ मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया था। इस मौके पर मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के मसले अकेले भगवंत मान ही लोकसभा में उठाते रहे हैं, जिसके बाद बाजवा ने इस पर ऐतराज़ ज़ाहिर किया।
उन्होंने कहा कि सिर्फ़ भगवंत मान ही नहीं, बल्कि बाकी सांसद भी पंजाब के मसले उठाते हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया तो हरपाल चीमा ने उन पर तंज कसते पूछा कि कांग्रेस का विपक्ष का नेता कौन है, उसे आगे लेकर आओ। भगवंत मान ने प्रताप सिंह बाजवा पर तंज कसते कहा कि कांग्रेस ने पिछले साढ़े 4 सालों दौरान कुछ नहीं किया। उन्होंने बाजवा को कहा कि इन सालों दौरान सिस्वां महल के दरवाज़े ही खुलवा लेते, यही बहुत था।