Edited By Vatika,Updated: 24 Nov, 2025 01:14 PM

चंडीगढ़ के सेक्टर-29 के पॉश इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब ..
चंडीगढ़ (वेब डेस्क, हांडा): चंडीगढ़ के सेक्टर-29 के पॉश इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां से जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना ट्रिब्यून कॉलोनी की है। यहां रविवार को एक गाड़ी में एक लड़का और लड़की संदिग्ध हालात में पकड़े गए थे। इलाके के लोगों ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया, जबकि लड़के को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इसके बाद आज सुबह उसी जगह से चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें देखकर लोग घबरा गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने अब इस मामले की जांच शुरू कर दी है।