अब चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, खबर पढ़ लगेगा बड़ा झटका

Edited By Kamini,Updated: 03 Mar, 2026 05:01 PM

buying property in chandigarh will be expensive

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क : चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देखने वालों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बार फिर प्रॉपर्टी महंगी होने जा रही है। शहर में प्रॉपर्टी खरीदना जल्द ही महंगा पड़ सकता है। क्योंकि अगले महीने यानी कि 1 अप्रैल से जमीने महंगी हो जाएंगी। प्रशासन ने कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर निशांत यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें दरों के पुनरीक्षण के लिए एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।

शहर के विभिन्न सेक्टरों और इलाकों के आधार पर कलेक्टर रेट में 30 से 60 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। प्रशासन अगले सप्ताह इसका ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस मसौदे पर आम नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम अधिसूचना जारी की जाएगी। योजना के अनुसार संशोधित दरें 1 अप्रैल से प्रभावी हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पिछले वर्ष कलेक्टर रेट में इजाफा किया गया था, जबकि 2021 और 2017 में भी दरों में संशोधन किया जा चुका है।

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि के रेट भी 3 से 4 गुना तक बढ़ सकते हैं। प्रस्ताव के मुताबिक, शहर के कुछ सेक्टरों में कलेक्टर रेट को मौजूदा दरों से करीब डेढ़ गुना तक बढ़ाने की तैयारी है। यदि यह फैसला लागू होता है तो संपत्ति की रजिस्ट्री कराना महंगा हो जाएगा, क्योंकि स्टांप ड्यूटी और अन्य पंजीकरण शुल्क कलेक्टर रेट के आधार पर ही निर्धारित किए जाते हैं। ऐसे में रियल एस्टेट बाजार के साथ-साथ आम खरीदारों पर भी इसका सीधा आर्थिक प्रभाव पड़ने की संभावना है। माना जा रहा है कि दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी को लेकर कुछ व्यापारिक संगठनों और प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से आपत्ति जताई जा सकती है। प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले ड्राफ्ट नोटिफिकेशन के बाद इस मुद्दे पर सार्वजनिक प्रतिक्रियाएं सामने आने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!