Edited By Urmila,Updated: 17 Oct, 2022 04:34 PM

रिश्वत लेने के मामले में फंसे ए.आई.जी. आशीष कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
चंडीगढ़: रिश्वत लेने के मामले में फंसे ए.आई.जी. आशीष कपूर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ए.आई.जी. कपूर को 14 दिन के लिए पटियाला जेल में रखा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि कपूर पर रिश्वत लेने के आरोप हैं। आशीष कपूर पर मामला रफा-दफा करने के मामले में 1 करोड़ रिश्वत लेने के इलजाम लगे हैं।
बता दें कि एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ए.आई.जी. आशीष कपूर और ए.एस.आई. हरजिंदर सिंह को विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में ए.आई.जी. लॉकर में मिले गहनों की रसीद भी पेश की गई। विजिलेंस ने कोर्ट को बताया कि रसीदें पूनम राजन के नाम पर हैं और उनके घर का पता कुरुक्षेत्र है। गौरतलब है कि ए.आई.जी. आशीष कपूर ने दावा किया था कि उनके लॉकर में रखे गहने उनके वेतन खाते से उनके डेबिट कार्ड से खरीदे गए थे। इधर विजिलेंस ने सबूत के तौर पर 400.14 ग्राम वजन के 13 लाख रुपए के गहनों की रसीदें सबूत के तौर पर पेश की हैं। विजिलेंस ने कोर्ट में कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि पूनम ने गहने खरीदे हैं जो आशीष कपूर के लॉकर में मिले थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here