Edited By Vaneet,Updated: 01 Aug, 2020 06:02 PM
पंजाब में जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, शराब माफिया बना कर लोगों की बड़ी लूट की। अब पैसे के लालच में नकली शराब बना कर ज....
मानसा(मनजीत कौर): पंजाब में जब भी कांग्रेस सत्ता में आई, शराब माफिया बना कर लोगों की बड़ी लूट की। अब पैसे के लालच में नकली शराब बना कर जहां पंजाब को लूटा जा रहा है वहीं लोगों को मौत के मुंह में भी धकेला जा रहा है। ये विचार शिरोमणि अकाली दल के प्रधान, पूर्व उप-मुख्य-मंत्री सुखबीर बादल ने पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह औलख के घर एक बंद कमरा बैठक उपरांत विशेष बातचीत में व्यक्त किए।
सुखबीर बादल ने कहा कि पंजाब में नकली शराब के कारण तरनतारन, अमृतसर व बटाला में कुल 30 लोगों की मौत हो गई, परंतु मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह कुंभकरणी नींद सोए हुए हैं। सुखबीर ने मांग की कि नकली शराब मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों पर मामला दर्ज कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान राज्यसभा सदस्य बलविंद्र सिंह भूंदड़, पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, पूर्व विधायक सुखविंद्र सिंह औलख, मिट्टू सिंह काहनके, प्रेम अरोड़ा, मनजीत सिंह आदि उपस्थित थे।