कैप्टन पर फिर बरसे परगट, लगाया ये बड़ा आरोप

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Oct, 2021 12:50 PM

capt amarendra s bjp in connivance with the state governor

केंद्र सरकार की तरफ से राज्य में बी.एस.एफ. के अधिकारों को बढ़ाने के प्रति लिए गए फैसले पर राजनीतिक घमासान शुरू हो चुका है...

चंडीगढ़: केंद्र सरकार की तरफ से राज्य में बी.एस.एफ. के अधिकारों को बढ़ाने के प्रति लिए गए फैसले पर राजनीतिक घमासान शुरू हो चुका है। इसी मुद्दे पर पंजाब कैबिनेट मंत्री परगट सिंह ने प्रैस कान्फ्रेंस में केंद्र सरकार पर धावा बोला और तीखे बयान देते हुए कहा कि पंजाब पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। कैप्टन अमरिंदर ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। जिस पर परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन अमरेंद्र को अपनी नई पार्टी बना लेनी चाहिए।

परगट सिंह ने कहा कि कैप्टन बी.जे.पी. के साथ मिलकर पंजाब के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। बी.एस.एफ. अधिकारों के पीछे कैप्टन का ही हाथ हैं। यह सारा मुद्दा कैप्टन की बी.जे.पी. के साथ सांठगांठ का नतीजा है। केंद्र सरकार व पंजाब सरकार आमने-सामने हो गई है। उन्होंने कहा कि कैप्टन जब पहले दिल्ली गए थे तो धान की खरीद को लेकर देरी का सामना करना पड़ा तो दूसरी बार बी.एस.एफ. के अधिकारों को बढ़ाने का फैसला ले लिया गया। यह सब कुछ कैप्टन की मिलीभगत है। वह पंजाब में गवर्नर कानून लागू करवाना चाहते हैं। 

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!