Edited By Subhash Kapoor,Updated: 06 Sep, 2026 09:11 PM

टांडा इलाके में लूट-खोह की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे कॉलोनी में सैर कर रहे एक रिटायर्ड कैप्टन से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा पिस्तौल की नोक पर मोबाइल फोन छीनने की वारदात सामने आई है।
टांडा उड़मुड़ (पंडित, मोमी): टांडा इलाके में लूट-खोह की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे कॉलोनी में सैर कर रहे एक रिटायर्ड कैप्टन से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा पिस्तौल की नोक पर मोबाइल फोन छीनने की वारदात सामने आई है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
जानकारी देते हुए रिटायर्ड कैप्टन गुरनाम सिंह भंगू ने बताया कि वह रोजाना की तरह रविवार शाम अपनी कॉलोनी में सैर कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक ने उन्हें पकड़ लिया और पिस्तौल उनकी कमर से लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ में पकड़ा मोबाइल फोन छीन लिया और दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।
वारदात के बाद रिटायर्ड कैप्टन गुरनाम सिंह ने इस संबंध में टांडा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और उन तक पहुंचने के लिए पुलिस द्वारा वारदात वाली जगह और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के प्रयास कर रही है।
