कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गलाडा अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Edited By Urmila,Updated: 04 Nov, 2024 02:52 PM

cabinet minister mundiya s strict instructions to glada officials

पंजाब सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री. हरदीप सिंह मुंडियां ने स्थानीय गलाडा कार्यालय के अपने पहले दौरे के दौरान गलाडा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की।

लुधियाना (हितेश): पंजाब सरकार के आवास एवं शहरी विकास मंत्री. हरदीप सिंह मुंडियां ने स्थानीय गलाडा कार्यालय के अपने पहले दौरे के दौरान गलाडा के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान मुख्य प्रशासक, गलाडा हरप्रीत सिंह, आई.ए.एस., अतिरिक्त मुख्य प्रशासक गलाडा अमन गुप्ता, पी.एस.एस., विनीत कुमार पी.सी.एस., मिलख अधिकारी, गलाडा सहित गलाडा के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गलाडा के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिये कि गलाडा के अधिकारी/कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन मेहनत, ईमानदारी और सच्ची निष्ठा से करें। उन्होंने गलाडा के फील्ड स्टाफ को लुधियाना में गलाडा की सीमा के भीतर बन रहे किसी भी अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों को तुरंत रोकने और अवैध निर्माणकर्ताओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि कॉलोनाइजरों को लाइसेंस लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए ताकि सरकार का राजस्व बढ़ सके और लोगों का रुझान अवैध/अनधिकृत कॉलोनियों से अधिकृत कॉलोनियों की ओर हो सके। इसके अलावा इंजीनियरिंग ब्रांच को निर्देश दिए गए कि गलाडा द्वारा स्थापित साइटों पर पार्कों का निरंतर रखरखाव किया जाए ताकि लोग इन पार्कों का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने गलाडा की खाली पड़ी साइटों को विकसित करने के भी निर्देश दिए ताकि उनकी नीलामी कर सरकार का राजस्व बढ़ाया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!