Video: ब्रिटिश महिला से हुई छेड़छाड़ मामले में नया मोड़, खुद को पीड़ित बताने वाली थी नशे में धुत्त

Edited By Vatika,Updated: 20 Oct, 2020 11:39 AM

ब्रिटिश नागरिक के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आज एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आरोपी परिवार ने मीडिया के सामने आकर ब्रिटिश महिला साहिबा कौर द्वारा लगाए सारे आरोपों को झूठा करार दिया है।

अमृतसर (संजीव, सुमित खन्ना): ब्रिटिश नागरिक के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में आज एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल, आरोपी परिवार ने मीडिया के सामने आकर ब्रिटिश महिला साहिबा कौर द्वारा लगाए सारे आरोपों को झूठा करार दिया है। परिवार का कहना है कि घटना के समय ख़ुद साहिबा कौर खुद नशे में धुत्त थी।

PunjabKesari

रोहित शर्मा और विशाखा शर्मा का आरोप था कि वह अपने परिवार और बहनों के साथ रैस्टोरैंट में गए हुए थे, जहां उनके पतियों की तरफ से किसी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। 10 अक्तूबर घटना की रात लगभग 11:30 बजे के साहिबा अपने मंगेतर सुमित सिंह के साथ आई थी और उसने वहां ले जाए नौजवान के साथ भी झगड़ा किया। उनके परिवार के लड़के वहां ले जाए थे, जिनके साथ महिला ख़ुद कमेंट कर रही थी। लॉकडाऊन के दौरान ब्रिटिश महिला भारत आई थी और यह भी पता लगा है कि उसने अपने पति पर पिस्तौल के बल पर बलात्कार का भी आरोप लगाया था।

PunjabKesari

पीड़ित परिवारों ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहराई से जांच करवाए तो ही हर चीज़ साफ़ हो जाएगी और उन पर लगे आरोप झूठे पाए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ़ ब्रिटिश महिला के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उनके साथ बुरा व्यवहार हुआ है, जो कि सी. सी. टी. वी. कैमरे में भी कैद है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!