Edited By Urmila,Updated: 09 Jun, 2026 05:58 PM

खरड़ के सिमरित टावर में रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
खरड़ (अमरदीप सिंह सैनी) : खरड़ के सिमरित टावर में रहने वाली नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और धमकी देने के आरोप में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इस बारे में सिटी थाने के SHO ओ. अमरिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि 17 साल की लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी मौसी और ताया की बेटी के साथ बैडमिंटन खेल रही थी। खेल के दौरान शटल ऊपर की मंजिल पर बने एक फ्लैट के बाहर गिर गई।
जब वह शटल उठाने ऊपर गई तो वहां रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे अपने फ्लैट के अंदर खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह वहां से चली गई और अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बलविंदर सिंह (40) निवासी सिमरित टावर फ्लैट नंबर 217, फर्स्ट फ्लोर, खरड़ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here