Jalandhar में चौंकाने वाला मामला, 4 महिलाओं ने एक युवक को किडनैप कर बनाया हवस का शिकार

Edited By Kamini,Updated: 05 Jun, 2026 07:19 PM

four women kidnapped a young man

शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने जेंडर न्यूट्रल कानूनों पर बहस छेड़ दी है।

जालंधर: शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने जेंडर न्यूट्रल कानूनों पर बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर जालंधर के एक युवक के साथ उत्पीड़न की खबर तेजी से वायरल हो रही है। जालंधर में एक युवक ने अपहरण और उसके साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि, 4 महिलाओं ने उसका अपहरण किया और उसके यौन उत्पीड़न किया। युवक की शिकायत के अनुसार, आरोपी महिलाओं ने रास्ता पूछने के बहाने उससे बात की और फिर उसके चेहरे पर कोई स्प्रे छिड़का जिससे वह बेहोश सा होने लगा। इसके बाद महिलाओं ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाया और उत्पीड़न करने से पहले उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई। फिहलाल पंजाब केसरी इस खबर की पुष्टि नहीं करता, ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जालंधर से सामने आए इस मामले ने भारत में जेंडर-न्यूट्रल यौन अपराध कानूनों को लेकर बहस को फिर से तेज कर दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद देश में यौन अपराधों से जुड़े मौजूदा कानूनों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कानूनी विशेषज्ञों और अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि भारत में दुष्कर्म की परिभाषा फिलहाल पुरुष द्वारा महिला के खिलाफ किए गए अपराध तक सीमित है, जिसके कारण युवा पुरुष, ट्रांसजेंडर और LGBTQ+ समुदाय के पीड़ितों को न्याय पाने में कई कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जहां POCSO एक्ट के तहत नाबालिगों को जेंडर-न्यूट्रल सुरक्षा प्रदान की गई है, वहीं युवा पीड़ितों के लिए ऐसी समान कानूनी व्यवस्था मौजूद नहीं है। इस घटना के बाद सभी लिंगों के पीड़ितों को समान कानूनी संरक्षण और सहायता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जेंडर-न्यूट्रल यौन अपराध कानून बनाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!