लाल चूड़ा पहन हाथों पर मेहंदी लगा कर दुल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन, मौके पर लड़के ने...

Edited By Kalash,Updated: 15 Dec, 2025 11:20 AM

bride waiting for groom

घर में जहां रौनकें लगी हुई थीं और परिवार के सदस्य बारात के स्वागत की अंतिम तैयारियों में जुटे थे

हाजीपुर (जोशी): पुलिस स्टेशन हाजीपुर के अधीन आने वाले गांव बेला सारियांणा की पत्ती नाम नगर में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब लड़की वालों के घर बारात आने से ठीक मौके पर लड़के वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। घर में जहां रौनकें लगी हुई थीं और परिवार के सदस्य बारात के स्वागत की अंतिम तैयारियों में जुटे थे, वहीं इस दुर्भाग्यपूर्ण खबर ने सबको हैरान और सदमे में डाल दिया।

PunjabKesari

सूचना मिलने पर जब ‘पंजाब केसरी’ की टीम ने जाकर लड़की के पिता साईं से बात की तो उन्होंने बताया कि आज सब कुछ तय कार्यक्रम के अनुसार चल रहा था। लेकिन जब बारात के आने के तय समय से कुछ ही देर पहले लड़के वालों की ओर से शादी न करने का फैसला सुनाया गया तो माहौल गमगीन हो गया। लड़की के परिवार के लिए यह खबर एक बड़ा झटका था। उनका कहना है कि शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और खर्चा भी काफी हो चुका था।

PunjabKesari

उन्होंने बताया मेरी लड़की की शादी की बातचीत गांव चोतां मियाणी, जिला लुधियाना के एक गुर्जर परिवार से करीब एक महीना पहले हुई थी। 10 दिन पहले विवाह पक्का हुआ था। रिश्ता टूटने के पीछे क्या कारण रहा, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। पीड़ित परिवार ने मामले के संबंध में लड़के वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!