गांव कोट सेखों के 30 वर्षीय नोजवान ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Edited By Mohit,Updated: 06 Aug, 2020 08:53 PM

boy commited suicide

गुरूवार सुबह अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन पर जसपालो रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक..............

दोराहा (विनायक): गुरूवार सुबह अंबाला-लुधियाना रेलवे लाइन पर जसपालो रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक नंबर 347 किमी -7/9 पर गांव कोट सेखों के एक 30 वर्षीय नोजवान ने मानसिक प्रेशानी के कारण रेल के इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बाद में मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव कोट सेखों जिला लुधियाना के रूप में हुई है। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

आज यहां रेलवे चौकी दोराहा के इंचार्ज जगपिंदर सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस को सुबह 10.40 बजे दुर्घटना के बारे में पता चला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल खन्ना में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मृतक मनजिंदर कुछ समय से मानसिक प्रेशानी से पीडित था। इसी के चलते उसने गुरुवार को लुधियाना रेलवे लाइन पर गांव जसपालन के पास रेल इंजन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गया हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!