Punjab : पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Jun, 2025 05:39 PM

big success for police two smugglers arrested with one kg heroin

जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को एक किलो हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

जीरा (राजेश ढंड): जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को एक किलो हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जीरा पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि जीरा थाने के एसआई बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त और चेकिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पंडोरी खतरियां से दौलतपुरा जाने वाली लिंक रोड पर बिजली घर के पास नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने वहां से गुजरने वाले लोगों की जांच शुरू की। इसी बीच, पंडोरी खट्टड़ियां की ओर से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर पीबी 05 एक्स 4280) आती दिखी। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार ने वापस मुड़ने की कोशिश की, जिसके बाद संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की पहचान कुलविंदर सिंह, पुत्र पूरन सिंह, निवासी सुखानंद, समालसर, जिला मोगा और वीरपाल कौर, पत्नी जस्विंदर सिंह, निवासी जैमलवाला, बाघापुराना, जिला मोगा के रूप में की। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ की जा रही है ताकि तस्करी के नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!