सुनार की मां को बंधक बनाकर की बड़ी लूट, हक्की-बक्की रह गई पुलिस

Edited By Kalash,Updated: 07 Mar, 2022 09:40 AM

big robbery by taking goldsmith s mother hostage

मोगा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 5-6 दिनों की बात करें तो मोगा में लगातार लूट-छीन की घटनाएं हो रही हैं

मोगा (विपिन): मोगा में आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 5-6 दिनों की बात करें तो मोगा में लगातार लूट-छीन की घटनाएं हो रही हैं पर पुलिस प्रसासन मूकदर्शक बन कर बैठा है। पिछले दिनों ही बैंक डकैती के इलावा पेट्रोल पंप से 3 लाख रुपए लूट लिए गए। हालांकि पेट्रोल पंप से लूट की वारदात को सुलझा लिया गया है पर मोगा में हर रोज कोई न कोई घटना सामने आ रही है। यदि बात मोगा के पास के इलाकों की करें तो गिल रोड पर आज एक सुनार के घर से 70 तोले सोने के गहने जिनकी कीमत करीब 35 लाख रुपए बनती है, लुटेरे लूट कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : जी.एस.टी. विभाग को मिली कामयाबी, लाखों रुपए के बिना बिल के जब्त किया सामान

पता चला है कि घटना के समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी और परिवार के बाकी मैंबर दवा लेने लुधियाना गए हुए थे। शाम 6 बजे के करीब 2 नौजवान राजू सुनार के घर आए और उसके बारे में पूछने लगे। बुजुर्ग महिला ने कहा कि वह घर नहीं है, जिस कारण एक बार तो वह चले गए पर दोबारा फिर आए और बुजुर्ग से पानी मांगा, जब महिला पानी लेने अंदर गई तो वह भी उसके पीछे चले गए और उसे बांध कर घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान लुटेरे सी.सी.टी.वी. का डी.वी.आर. भी के साथ ले गए। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!