Edited By Urmila,Updated: 05 Dec, 2025 02:58 PM

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। स्टेशन पर धरना पहुंचे किसान नेता मनजीत राय और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
जालंधर कैंट: जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। स्टेशन पर धरना पहुंचे किसान नेता मनजीत राय और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि किसानों को रेलवे स्टेशन के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था, लेकिन वे ट्रैक पर बैठने पर अड़े रहे। सुरक्षा कारणों और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के बाद ही किसानों को रोका गया और डिटेन किया गया।
दरअसल, आज 5 दिसंबर को पंजाब में किसानों द्वारा रेलवे ट्रैक जाम करने का बड़ा ऐलान किया गया था। किसानों ने एक बार फिर ‘रेल रोको आंदोलन’ की कॉल दी जिसके कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार, किसान-मजदूर मोर्चा और किसान नेता सरवन सिंह पंधेर की ओर से यह कॉल दी गई है, जिसके तहत 5 दिसंबर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहेगा। किसानों की ओर से राज्य के 19 जिलों में 26 स्थानों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। किसानों का कहना है कि उनकी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं, इसी वजह से उन्हें यह विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि बिजली सुधार बिल-2025 को रद्द किया जाए, एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए, प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने मीटर दोबारा लगाए जाएं। मांगें पूरी न होने पर किसान खुद को प्रदर्शन के लिए मजबूर बता रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे और भी तेज़ संघर्ष करने को मजबूर होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here