बड़ी खबर: फिरोजपुर सरहद के नजदीक मिला एक और टिफिन बम

Edited By Sunita sarangal,Updated: 04 Nov, 2021 12:46 PM

big news another tiffin bomb found near firozpur border

फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर के साथ लगते गांव निहंगा वाले झुगे से आज एक टिफिन बम मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ दौरान यह खुलासा किया है कि उसने अपने गांव में निहंगा वाले...

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत-पाक बार्डर के साथ लगते गांव निहंगा वाले झुगे से आज एक टिफिन बम मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने पूछताछ दौरान यह खुलासा किया है कि उसने अपने गांव में निहंगा वाले झुगे में टिफिन बम छिपा कर रखा हुआ है। लुधियाना और फिरोजपुर की अभी ज्वाइंट मुहिम चल रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टिफिन बम के तार जलालाबाद की घटना के साथ जुड़े हो सकते हैं और यह भी पता लगा है कि दीवाली के त्योहार को देखते हुए पाक एजेंसी के इशारे पर यह टिफिन बम किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया जाना था। इस संबंध में पुलिस अभी तक कुछ बताने को तैयार नहीं है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!