Edited By Kalash,Updated: 08 Dec, 2021 11:59 AM

मोरिंडा के गांव उधमपुर नला में बड़ी वारदात होने की खबर मिली है। यहां के पूर्व कांग्रेसी सरपंच अवतार सिंह का मोटरसाईकल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया
मोरिंडा (कमलजीत सिंह): मोरिंडा के गांव उधमपुर नला में बड़ी वारदात होने की खबर मिली है। यहां के पूर्व कांग्रेसी सरपंच अवतार सिंह का मोटरसाईकल सवार 2 अज्ञात व्यक्तियों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 7 बजे जब अवतार सिंह अपने घर के नजदीक ही दूध की डेयरी के पास पहुंचे तो मोटरसाईकल सवार 2 व्यक्तियों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावारों की तरफ से करीब 9 फायर किए गए। इस दौरान अवतार सिंह गंभीर रूप से साथ घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः माकन की नियुक्ति पर बोले बिक्रम मजीठिया, सिद्धू और चन्नी सहित गांधी परिवार को घेरा
उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने अवतार सिंह को मृतक करार कर दिया। बताया जा रहा है कि अतवार सिंह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी थे। मौके पर फोरेंसिक टीम और पुलिस की तरफ से मामलो की जांच की जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि अवतार सिंह का किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here