बरनाला के नौजवान का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल, इलाके में शोक की लहर

Edited By Tania pathak,Updated: 21 May, 2021 06:16 PM

barnala s young man shot dead in manila

मिली जानकारी के अनुसार परगट सिंह निवासी जोधपुर पिछले 10 सालों से मनीला में रह रहा था। उसका भाई भी उसके ही रहता था।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): बरनाला के गांव जोधपुर के नौजवान का मनीला में गोली मारकर कत्ल करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार परगट सिंह निवासी जोधपुर पिछले 10 सालों से मनीला में रह रहा था। उसका भाई भी उसके ही रहता था। परन्तु पिता के बीमार होने के कारण उसका भाई इस समय गांव में ही आया था।

वहीं दोनों भाई फाइनैंस का काम करते हैं। परगट सिंह ने विवाह भी मनीला की लड़की के साथ करवाया थी। उसके दो बच्चे थे। आज जब वह अपने घर से बाहर निकल रहा था तो उस पर गोलियों से हमला हो गया। उसके तीन गोलियां लगीं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह कुछ समय पहले अपने गांव भी अपनी पत्नी और बच्चों समेत आया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!