बड़ी वारदात: दिन-दहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूटी बलेनो कार, आरोपी फरार

Edited By Tania pathak,Updated: 05 Dec, 2020 05:51 PM

baleno car looted at the tip of a pistol accused absconding

3 लुटेरों की तरफ से दिन-दहाड़ें पिस्तौल की नोक पर कार लूटने का मामला सामने आया है।

मुकेरियां (झावर): मुकेरियां में 3 लुटेरों की तरफ से दिन-दहाड़ें पिस्तौल की नोक पर कार लूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक आज दोपहर के समय 3 मोटरसाइकिल सवारों ने राष्ट्रीय राज मार्ग राधा स्वामी सत्संग भवन मुकेरियां नजदीक पिस्तौल की नोक पर लुटेरों ने रवीन्द्र सिंह के पास से बलेनो गाड़ी (नंबर -ऐच्च. पी. 97 -1397) लूट ली।

कार के मालिक रवीन्द्र सिंह और उसके भाई अजय सिंह ने बताया कि गाड़ी खड़ी करके फ़ोन पर बात कर रहे और चाबी गाड़ी में ही थी। इस दौरान उनके नजदीक दो नौजवान आए और रवीन्द्र की छाती पर पिस्तौल रख कर उसका मोबाइल छीनने के बाद जान से मारने की धमकी दी। धमकी देते हुए तीनों लुटेरे कार लूट कर जालंधर की तरफ भाग गए। इस दौरान कार के मालिक ने खेतों में भाग कर अपनी जान बचाई।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि उनका तीसरा साथी सड़क के दूसरी तरफ खड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर डीएसपी रवीन्द्र सिंह, थाना प्रमुख बलविन्दर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर घटना स्थान पर पहुंचे। पुलिस की तरफ से आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वही पिस्तौल की नोक पर लूटी बलेनो गाड़ी की घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!