निहंग सिंह ने पुलिस पार्टी पर किया हमला, SHO पर भी चलाया गंडासा

Edited By Vatika,Updated: 11 Dec, 2020 05:43 PM

attack on police by nihang in barnala

नशे में टल्ली एक निहंग द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला किया गया।

बरनाला (विवेक): बरनाला जिले के शहना कस्बे में कल देर रात एक निहंग ने 3 पुलिसकर्मियों को गंडासा मारकर घायल कर दिया ।  इस हमले में थाना शहना के एस.एच.ओ., ए.एस.आई. और एक कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गए, साथ ही हमला करने वाला निहंग भी घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस अधिकारी जगदेव सिंह ने बताया कि परमजीत कौर निवासी शहिना ने रात 10 बजे के करीब 112 नंबर कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज करवाई कि निहंग दर्शन सिंह गली में गाली गलौच करके लोगों को तंग परेशान कर रहा है। सूचना मिलने पर ए.एस. आई. मक्खन शाह और कांस्टेबल गुरबख्शीश सिंह निहंग दर्शन सिंह के घर पहुंचे तो नशे में टल्ली निहंग ने ए.एस. आई. मक्खण सिंह और गुरबख्शीश सिंह पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस पार्टी पर हमला होने पर एस.एच. ओ. गुरप्रीत सिंह भी पुलिस पार्टी लेकर मौके पर पहुंच गए लेकिन उसने एस.एच.ओ. पर भी गंडासे से हमला कर दिया और मौके से भागते समय ख़ुद निहंग दर्शन सिंह भी घायल हो गया। सभी पुलिस अधिकारियों और निंहग को इलाज के लिए सिविल अस्पताल तपा में भर्ती करवाया गया। वहीं निहंग दर्शन सिंह विरुद्ध केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!