सालाना जोड़ मेलाः झंडा रस्म करते नौजवान के साथ हुआ भयानक हादसा

Edited By Urmila,Updated: 18 Feb, 2022 02:28 PM

annual joint fair a terrible accident happened with the youth performing

गांव सकराला में आज सुबह पीरों के स्थान पर झंडा चढ़ाते समय हाई वोल्टेज की तारों के करंट की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य व्यक्ति करंट लगने कारण ...

टांडा उड़मुड़/गढ़दीवाला (पंडित, मोमी, भट्टी): गांव सकराला में आज सुबह पीरों के स्थान पर झंडा चढ़ाते समय हाई वोल्टेज की तारों के करंट की चपेट में आने से एक नौजवान की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य व्यक्ति करंट लगने कारण घायल हो गए। हादसा सुबह 11.30 बजे के करीब उस समय हुआ जब गांव में बाबा जाहिर पीर के स्थान पर संगत सालाना जोड़ मेला मना रही थी। कुछ सेवक जब झंडा रस्म करने लगे तो झंडा लोहे के पोल ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज की तारों को छू गया।

यह भी पढ़ेंः अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल सहित अन्यों नेताओं पर भी कसा तंज

करंट की चपेट में आने कारण नौजवान सिमरजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह की मौत हो गई जबकि करंट की चपेट में आने कारण हरप्रीत सिंह पुत्र महेन्दर सिंह, राम सिंह पुत्र हरी राम, गुरमीत सिंह पुत्र मनसा राम, ओंकार सिंह पुत्र बख्शीश सिंह और गुरजीत सिंह पुत्र सवरण सिंह निवासी सकराला घायल हो गए। घायलों को वहां मौजूद नौजवानों ने टांडा के वेवज अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक डाक्टरी मदद के बाद हरप्रीत सिंह को जालंधर रैफर किया गया। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!