Amritsar: खंडर बिल्डिंग में रात के समय आती है डरावनी आवाजें! महिलाओं और बच्चों में डर का माहौल

Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2026 06:07 PM

amritsar eerie sounds heard at night in a dilapidated building

जिले के लोगों में डर और सहम का माहौल देखने को मिल रहा है।

अमृतसर (रमन): जिले के लोगों में डर और सहम का माहौल देखने को मिल रहा है। अमृतसर के घिओ मंडी इलाके से पिछले डेढ़ महीने से आ रही डरावनी और दिल दहला देने वाली आवाज़ों से इलाके के लोग डर में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात में एक पुरानी खंडर बिल्डिंग जोकि 40-45 सालों से बंद है से बम जैसे धमाकों, लोहे के कटने और ईंटें गिरने की आवाजें सुनाई देती हैं, जिससे उनके मन में डर का माहौल बन गया है।

डरे सहमे इलाका निवासी

इलाके की रहने वाली अनीता मट्टू ने बताया कि यह सिलसिला पिछले डेढ़ महीने से लगातार चल रहा है। उन्होंने कहा कि रात होते ही अजीब आवाजें आने लगती हैं, जैसे कोई अंदर धमाका कर रहा हो या लोहे से कुछ काट रहा हो। इससे घरों में बच्चे और बड़े डर जाते हैं और रात में ठीक से सो नहीं पाते।

एक अन्य इलाक निवासी तानिया लूथरा ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि चोर हो सकते हैं, लेकिन जब धमाकों जैसी आवाजें आने लगीं, तो उनका डर और बढ़ गया। उनके मुताबिक, CCTV फुटेज में काले कपड़ों में कुछ संदिग्ध लोग छतों पर आते-जाते दिखे हैं। इलाके के लोगों का दावा है कि कुछ घरों पर ईंटें भी फेंकी गई हैं, जिससे लोग और भी डरे हुए हैं।

लोगों ने कई बार पुलिस से शिकायत की है, लेकिन उनके मुताबिक, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में गुस्सा भी है और वे अपनी सुरक्षा को लेकर परेशान हैं। इलाके के लोगों ने मांग की है कि पुलिस रात में कड़ी नजर रखे और मामले की अच्छी तरह से जांच करे।

संदिग्ध गतिविधि में लोग तुरन्त करें सम्पर्क: पुलिस

इस बीच, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरी बिल्डिंग की जांच की। पुलिस के मुताबिक, यह एक पुरानी और विवादित प्रॉपर्टी है जो कई सालों से बंद है। जांच के दौरान कोई संदिग्ध या खतरनाक चीज नहीं मिली, लेकिन यह बात सामने आई है कि कुछ अनजान लोग पीछे के रास्ते से अंदर आ रहे हैं और रुक रहे हैं या रात बिता रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि इस रास्ते को जल्द ही बंद कर दिया जाएगा और इलाके में निगरानी बढ़ा दी जाएगी। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तुरंत पुलिस को बताने की भी अपील की है। फिलहाल, इलाके में डर का माहौल बना हुआ है और लोग प्रशासन से जल्द समाधान की उम्मीद कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!