Amritsar Corona Update: 24 घंटों में आज इतने नए केस आए पॉजिटिव

Edited By Kamini,Updated: 04 Mar, 2022 07:01 PM

amritsar corona update today so many new cases came positive in 24 hours

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर जिले में सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में 2774 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमें ..........

अमृतसर (दलजीत शर्मा): कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर जिले में सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में 2774 लोगों के टेस्ट किए गए जिनमें से 7 मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 4 मामले देहाती क्षेत्र से संबंधित हैं जबकि 3 मामले शहरी क्षेत्र से संबंधित हैं जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 25 से रह गई है। जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामले बिल्कुल जिले में खत्म हो गए थे परंतु अब एकदम फिर से पॉजिटिव मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटों में देहाती क्षेत्र से संबंधित 355 लोगों के आर.टी.पी.सी.आर. सैंपल लिए गए हैं जबकि 730 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए हैं। इसी तरह शहरी क्षेत्र के 758 लोगों के आर.टी. पी.सी.आर. टेस्ट किए गए हैं व 931 लोगों के रैपिड टेस्ट किए गए हैं।

सिविल सर्जन ने बताया कि इसके अलावा 7 मरीज पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से स्वस्थ्य हुए हैं। जिले के सरकारी तथा प्राइवेट अस्पतालों में अब कोरोना के कारण दाखिल मरीजों की संख्या 2 रह गई है। 2 मरीज अस्पताल में दाखिल है वह मामूली लक्षणों से संबंधित हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पतालों में 572 तथा प्राइवेट अस्पतालों में 690 बेड कोरोना की बीमारी के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। इसके अलावा जिले में 300 से अधिक वेंटीलेटर रखे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग कोरोना की बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है। सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना के मामले चाहे कम सामने आ रहे हैं परंतु लोगों को अभी भी सावधानियां बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक वायरस पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाता लोगों को अपने घरों से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाने चाहिए तथा सोशल डिस्टेंसिंग का इस्तेमाल करना चाहिए। डॉक्टर चरणजीत के अनुसार विभाग की टीमें लगातार लोगों के घरों तक पहुंच बनाकर उनके सैंपल ले रहे हैं तथा जो भी लोग खांसी जुकाम बुखार से पीड़ित हैं उनके टेस्ट किए जा रहे हैं। लोगों को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करना चाहिए ताकि कोरोना महामारी को जल्द से जल्द जिले से खत्म किया जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!