गणतंत्र दिवस पर AIG खख सहित इन 8 अफसरों को सम्मानित करेंगे कैप्टन अमरेंद्र

Edited By Vatika,Updated: 25 Jan, 2021 05:49 PM

aig khakh among 8 police officers to conferred with cm medal

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की 7वीं बटालियन के कमांडेंट और ए.आई.जी. काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर जोन हरकमलप्रीत सिंह खख सहित

जालंधरः गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब आर्म्ड पुलिस (पीएपी) की 7वीं बटालियन के कमांडेंट और ए.आई.जी. काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर जोन हरकमलप्रीत सिंह खख सहित पंजाब के 8 पुलिस अधिकारियों को  पटियाला में मेडल से सम्मानित करेंगे।

इस सूची में डी.एस.पी. शहर बठिंडा गुरजीत सिंह, डी.एस.पी. हरविंदरपाल सिंह और गुरुचरण सिंह (एस.एस.ओ.सी. अमृतसर और मोहाली), डी.एस.पी. अरुण शर्मा और एस.टी.एफ. से ए.एस.आई. (एल.आर.) कश्मीर सिंह, इंस्पेक्टर बिंदरजीत सिंह और जहां खेलां से ए.एस.आई. पवन कुमार भी शामिल है। ड्यूटी दौरान शानदार प्रदर्शन के साथ ए.आई.जी. खख पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न आतंकी मॉड्यूलों का पर्दाफाश करते रहे है। ए.आई.जी. ने पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान में भी अहम भूमिका निभाते हुए हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!