आरोपी दविंदरपाल भुल्लर ने समय से पहले हाईकोर्ट से की यह मांग

Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2022 03:47 PM

accused davinderpal bhullar made this demand from the high court ahead of time

वर्ष 1993 के दिल्ली बम धमाके के दोषी दविन्दर पाल भुल्लर की तरफ से समय से पहले (प्री-मेच्योर) रिहाई की मांग की गई है। इसको लेकर पंजाब और...

चंडीगढ़ (रमनजीत): वर्ष 1993 के दिल्ली बम धमाके के आरोपी दविन्दर पाल भुल्लर की तरफ से समय से पहले (प्री-मेच्योर) रिहाई की मांग की गई है। इसको लेकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई दौरान हाईकोर्ट ने अमृतसर जेल सुपरिटेंडेंट, डी.जी.पी. जेल और अन्य को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है।

पटीशनकर्ता ने कहा कि वह पिछले 27 वर्षों से जेल में है और दिल्ली जेल मैनुअल मुताबिक समय से पहले रिहाई के लिए उसे बिना किसी छूट के 14 वर्ष और छूट के साथ 20 वर्ष जेल में बिताने होंगे। पटीशनकर्ता ने कहा कि वह लंबे समय से जेल में है लेकिन उसे रिहा नहीं किया जा रहा है।

इसके साथ ही उसने हाईकोर्ट से अपील की है कि उसे हिरासत से छुड़ाने के लिए उचित आदेश जारी किए जाएं क्योंकि वह नियमों के अंतर्गत समय से पहले रिहाई के हकदार है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!