अमृतपाल सिंह की NSA के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई, मिलेगा पैरोल का मौका ?

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Mar, 2026 05:14 PM

hearing on amritpal singh s plea against nsa concludes

खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह द्वारा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

पंजाब डैस्क : खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह द्वारा नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के खिलाफ दायर याचिका पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

तीसरे NSA के खिलाफ सुनवाई हुई पूरी
असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह पर लगाए गए तीसरे NSA के खिलाफ यह याचिका दायर की गई थी। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान अमृतपाल सिंह के वकीलों, पंजाब सरकार और केंद्र सरकार ने अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। अब अदालत इस पर अपना अंतिम फैसला सुनाएगी।

बजट सत्र में शामिल होने के लिए पैरोल की मांग
NSA के अलावा अमृतपाल सिंह ने संसद के आगामी बजट सत्र में हिस्सा लेने के लिए हाईकोर्ट से पैरोल की मांग भी की है। याचिका में कहा गया है कि बजट सत्र दो चरणों में होना है— पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक था और दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। उन्होंने इस पूरी अवधि के दौरान सदन में उपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। अमृतपाल सिंह ने अपनी दलील में कहा है कि वह अपने चुनाव क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं। उन्होंने नशे के दुरुपयोग, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य जनहित के मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि इन मुद्दों को सदन में उठाना उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी है।

पिछली बार सत्र खत्म होने के कारण नहीं मिली थी राहत
याचिका में यह भी बताया गया है कि इससे पहले उन्होंने शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए भी पैरोल की मांग की थी, लेकिन उस मामले की सुनवाई पूरी होने से पहले ही सत्र समाप्त हो गया था। इस बार उन्होंने अदालत से अनुरोध किया है कि सरकार को इस संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!