सिविल अस्पताल में खड़ी कार को अचानक लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Apr, 2021 12:57 PM

a fire broke out in a car parked in civil hospital

आज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के अंदर खड़ी कार को अचानक आग लग गई।

फिरोजपुर (सन्नी चोपड़ा): आज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब अस्पताल के अंदर खड़ी कार को अचानक आग लग गई। जानकारी मुताबिक यह आग इतनी भयानक थी कि मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। इस संबंधी जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल में खड़ी कार को अचानक आग लग गई है और जब उन्होंने मौके पर आ कर देखा तो कार से ऊंची-ऊंची आग की लपटें निकल रही थीं। आग इतनी ज़्यादा थी कि कार जल कर राख हो गई और बहुत मुश्किल से उस आग पर काबू पाया गया। 

दूसरी तरफ कार मालिक मिंटू का कहना है कि उसकी कार ख़राब थी और जब वह उसे स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे तो शार्ट सर्किट होने के कारण कार को आग लग गई। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से आग बुझाने की कोशिश की गई परन्तु आग ज़्यादा लगने के कारण काबू नहीं पाया गया और उनकी कार जल कर राख हो गई। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!