घर में कार को आग लगाने के मामले में नया मोड़, विदेश से लाइव होकर पीड़ित ने किए खुलासे

Edited By Urmila,Updated: 01 Apr, 2026 12:27 PM

case of setting a car on fire inside a house

नीदरलैंड से लाइव होकर जगजीत सिंह निवासी चांदपुर ने कहा कि सुरजीत सिंह द्वारा उसके अलावा मेजर सिंह चांदपुर तथा उसके मामा के बेटे हैप्पी पर उसके घर में आकर गाड़ी को आग लगाने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बिलकुल झूठे हैं।

जालंधर (महेश): नीदरलैंड से लाइव होकर जगजीत सिंह निवासी चांदपुर ने कहा कि सुरजीत सिंह द्वारा उसके अलावा मेजर सिंह चांदपुर तथा उसके मामा के बेटे हैप्पी पर उसके घर में आकर गाड़ी को आग लगाने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह बिलकुल झूठे हैं। वह ऐसे आरोप लगाकर पुलिस प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

जगजीत सिंह ने कहा कि सुरिंदर सिंह उसके ताया का बेटा और सुरजीत सिंह ताया का पोत्रा है। इन दोनों के जरिए उसने गांव में जमीन खरीदी थी, जिसके लिए उसने उन्हें 1 करोड़ रूपए दिए थे। 70 से 80 लाख की जमीन थी लेकिन बाकी पैसों का कोई हिसाब नहीं दिया। वह कई बार इनसे अपने पैसे मांग चुके हैं। सुरजीत सिंह व सुरिंदर सिंह को दिए हुए पैसों के सभी बैंक सबूत उसके पास मौजूद हैं। उसने कहा कि पैसे न देने की नीयत से ही सुरजीत सिंह द्वारा उन तीनों पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।

जगजीत सिंह ने कहा कि वह पिछले 25 साल से नीदरलैंड में रह रहा है। उसने कहा कि जब वह भारत आया था तो वह अपने पैसे लेने के लिए सुरजीत सिंह के घर गया था लेकिन बाप-बेटे उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसे घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद उसने गांव के सरपंच व पतारा पुलिस का सहारा लिया लेकिन जब पुलिस ने सुरजीत सिंह को थाने बुलाया तो वह नहीं आया और जब वह (जगजीत सिंह) वापस नीदरलैंड आ गया तो फिर वह थाने चला गया क्योंकि उसे पता चल चुका था कि अब वह वापस विदेश जा चुका है।

जगजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों (बाप-बेटे) के खिलाफ उसके साथ की गई धोखाधड़ी की एफ.आई.आर. दर्ज की जाए। उसने यह भी कहा कि अगर भारत आने पर उसका कोई जान-माल का नुक्सान होता है तो उसके लिए यह दोनों जिम्मेदार होंगे।

इसी तरह मेजर सिंह चांदपुर ने भी मीडिया के सामने आकर उस पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। उसने कहा कि जिसकी एक बाजू ही न हो वह किसी घर में दीवार फांदकर कैसे दाखिल हो सकता है। मेजर सिंह ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करे तो पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!