Edited By Kalash,Updated: 18 Mar, 2026 10:13 AM

अगर आप भी कार बाजार से पुरानी गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं!
लुधियाना (राज): अगर आप भी कार बाजार से पुरानी गाड़ी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान हो जाएं! लुधियाना में जालसाजी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। एक शातिर ठग ने जाली दस्तावेज और बैंक की फर्जी एनओसी (NOC) तैयार कर एक व्यक्ति को 6 लाख रुपये का चूना लगा दिया। इस संबंध में थाना शिमलापुरी की पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ललित कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जसविंदर सिंह ने बताया कि उसने मंडी कार बाजार के जरिए एक गाड़ी (नंबर PB10JL5872) खरीदी थी। आरोपी ने बड़ी ही चालाकी से साल 2015 मॉडल की इस गाड़ी के लोन संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार किए हुए थे। हद तो तब हो गई जब आरोपी ने बैंक की एक जाली एनओसी भी थमा दी, ताकि खरीदार को शक न हो कि गाड़ी पर अभी भी बैंक का बकाया है। जसविंदर सिंह ने बताया कि उसने आरोपी की बातों और दस्तावेजों पर भरोसा करके कुल 6 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। लेकिन जब असलियत सामने आई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दस्तावेजों की पड़ताल में पता चला कि वे सभी पूरी तरह से जाली थे और बैंक की एनओसी भी फर्जी तरीके से तैयार की गई थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here