Edited By Subhash Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 09:25 PM

सेक्टर 22 की मेन मार्केट में आज दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। दो दुकानों में लगी आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। आग पर करीब 15 दमकल गाड़ियों ने लगभग घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
चंडीगढ़: सेक्टर 22 की मेन मार्केट में आज दोपहर आग लगने से अफरातफरी मच गई। दो दुकानों में लगी आग ने बाजार में हड़कंप मचा दिया। आग पर करीब 15 दमकल गाड़ियों ने लगभग घंटेभर की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
सूत्रों के अनुसार, आग लगी दुकानों में से एक में लैब भी थी, जहाँ आग लगने के दौरान कुछ ब्लास्ट जैसी आवाजें भी सुनाई दीं। यह मेन मार्केट है और अक्सर बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी के लिए आते हैं, जिससे आग लगने के समय बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद थे। दमकल अधिकारियों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया और किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। हालांकि, आग से दुकानों और सामग्री को काफी नुकसान हुआ है।